RIRD क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान रामपुर मनिहारान द्वारा जिलास्तरीय पंचायत पार्लियामेंट का आयोजन

RIRD क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान रामपुर मनिहारान द्वारा जिलास्तरीय पंचायत पार्लियामेंट का आयोजन



सहारनपुर। शुक्रवार को जिला स्तरीय पंचायत पार्लियामेंट, RIRD क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान रामपुर मनिहारान, सहारनपुर में आयोजित की गई। 106 पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने चर्चा में भाग लेकर पंचायतों के संस्थागत एवं सामाजिक विकास, ग्रामीण नेतृत्व, GPDP तथा पंचायत के समग्र विकास पर पांच मुद्दे राज्य स्तरीय पार्लियामेंट के लिए फाइनल किए गए।



क्षेत्रीय समन्वयक प्रमोद चौधरी ने तीसरी सरकार अभियान के उद्देश्य को स्पष्ट किया। संदर्भ व्यक्ति डॉ मुकेश गुप्ता, हितेन्द्र कुमार, आशुतोष शर्मा द्वारा विभिन्न मुद्दों पर प्रतिभागियों के ग्रुप डिस्कशन एव विषयगत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में भारत स्वछता मिशन के जिला समन्वयक देवभास्कर पांडेय, RIRD के प्राचार्य अरुण सिंह, पंचायतराज विभाग के ADO संदीप सिंह, सिकन्दर अली, डॉ छत्रपाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार शर्मा जिला समन्वयक सहारनपुर ने किया।
कार्यक्रम की व्यवस्था जिला आयोजन समिति के अध्यक्ष मोनू शर्मा द्वारा अभियान से जुड़े दिनेश तेजान, लियाकत अली, संदीप कुमार के सहयोग से की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहरू युवा केन्द्र के कार्यक्रताओं, पंचायतराज कर्मियों का विशेष योगदान रहा।


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित