मानव उत्थान सेवा समिति एक अखिल भारतीय सामाजिक व आध्यात्मिक संस्था : महात्मा जतनानन्द

19 जनवरी को होगा सदभावना पद यात्रा का आयोजन


सद्गुरुओं ने समाज को प्रेम, सद्भावना व आध्यात्म मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी: स्वामी जतनानन्द


साहिबाबाद। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को स्थानीय प्रेमपुरी आश्रम (शिव हनुमान मंदिर) पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आश्रम प्रभारी महात्मा जतनानन्द ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि समाज में आज चारों तरफ अशांति का वातावरण व्याप्त है, अपराध और वैमनष्य चरमसीमा पर है। भाई-चारा व सद्भावना लुप्त हो रही है। यह सब मानव की चंचलता व भौतिकवाद की चकाचौंध के कारण है।



उन्होंने कहा कि जब-जब समाज में ऐसी स्थिति बनी है, तब-तब सन्तों व सद्गुरुओं ने समाज को प्रेम, सद्भावना व आध्यात्म मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। इसी संदर्भ में 19 जनवरी 2020 (रविवार) को प्रातः 7 बजे एक सदभावना पद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जो आश्रम से आरम्भ होकर विधानसभा साहिबाबाद भ्रमण के पश्चात आश्रम पर ही समापन होगा। तत्पश्चात एक विशाल सदभावना सत्संग का आयोजन किया जाएगा। संस्था की जानकारी देते हुए महात्मा जी ने कहा कि मानव उत्थान सेवा समिति एक अखिल भारतीय सामाजिक व आध्यात्मिक संस्था है।


जिसके मार्ग दर्शक सुविख्यात समाज सेवी व आध्यात्मिक गुरू श्री सतपाल महाराज हैं। महाराज श्री के दिशा निर्देश में भारत में ही नहीं अपितु विश्व भर में संस्था के महात्माओं द्वारा आध्यात्म ज्ञान का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। वार्ता में मुख्य महात्मा, योगानन्द जी, सहित संस्था के अन्य कार्यकर्तागण राजवीर शर्मा, मोहित कसाना, खुशाल सिंह, विमल कुमार आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित