मुरादनगर क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत से मचा कोहराम

मुरादनगर क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत से मचा कोहराम


मुरादनगर। रविवार की रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रॉली सवार 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को गाजियाबाद के संजय नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया।



हादसे में मृत और घायल मजदूर के तौर पर काम करते थे। घटना मुरादनगर इलाके के नेशनल हाइवे- 58 की है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चारों कोहराम सा मच गया। वहीं दो लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। मृतक जनपद मेरठ सरधना थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। सूत्रों के मुताबिक सभी मजदूरी करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान भीषण सड़क हादसा हो गया। मौत की सूचना मिलने पर मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित