सड़क के साथ साथ नाले पर भी कार्य शुरु कराने के लिए निवर्तमान एसडीएम डीपी सिंह और नगरपालिका परिषद मुरादनगर का बहुत बहुत शुक्रिया : महताब पठान (कांग्रेस नेता)
सड़क के साथ साथ नाले पर भी कार्य सुरु कराने के लिए निवर्तमान एसडीएम डीपी सिंह जी और नगरपालिका परिषद मुरादनगर का बहुत बहुत शुक्रिया : महताब पठान कांग्रेस नेता
मुरादनगर। ईदगाह कालोनी बहुत दिनों से विकास का इंतजार कर रही थी। अब जाकर नगरपालिका के अधिकारियों ने ध्यान देना शुरु कर दिया है। अगर मीडिया से जुड़े सभी साथी सहयोग ना करते तो अधिकारियों तक इस कालोनी की बदहाली उजागर ना होती।
सबसे बड़ी वजह यह रही वार्ड 16 और वार्ड 21 के सभासदों ने कभी भी नगरपालिका में सड़क और नाले की मरम्मत और सफाई को लेकर कभी आवाज नही उठाई। अगर आवाज उठाते तो शायद हमें आवाज उठाने की जरूरत ना पड़ती और लोगों को परेशानी उठानी नहीं पड़ती। कालोनी वासियों में खुशी की लहर सी दौड़ने लगी है।
आने वाले दिनों में बाकी कार्य भी होने की संभावना नजर आने लगी है। नगरपालिका परिषद के तमाम अधिकारियों का धन्यवाद करने वालों में असलम सोनी, आशक अली, फौजी शाजिद पठान, डाॅ० अहमद हसन, नेताजी मुस्तकीम, अकरम सलमानी आदि लोगों ने खुशी जाहिर की।
Comments
Post a Comment