भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल अग्रवाल को बनाया गया महानगर महासचिव

भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल अग्रवाल को बनाया गया महानगर महासचिव



मुरादनगर। भारतीय जनता पार्टी में पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का इनाम पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल अग्रवाल को महानगर महासचिव बनाया गया है। जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश दिखाई देने लगा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में गोपाल अग्रवाल को लोगों ने उनके आवास पर पहुंच बधाई दी।


अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास में विश्वास करती है। पार्टी समाज के आखिरी छोर के छूटे हुए लोगों को भी मुख्यधारा में लाने के प्रयत्न कर रही है। भाजपा नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती भी है। इसे देशवासी देख भी चुके हैं। तीन तलाक का मामला हो या धारा 370 व न्यायालय के निर्णय के बाद भव्य राम मंदिर निर्माण का रास्ता भी साफ हो गया है। भारतीय जनता पार्टी अपने चुनाव में किए गए वादों को पूरा कर रही है।


उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून किसी विशेष के प्रति पूर्वाग्रह के तहत नहीं बनाया गया है। समाज की मुख्यधारा से कटे लोगों को जोड़ने में यह कानून महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि अब लोग भाजपा की नीतियों, कार्यों को समर्थन दे भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश विश्व में चमकता सितारा समृद्धि व बलशाली के रूप में अपनी जगह बना रहा है। यह श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। हर देश उनकी नीतियों की प्रशंसा कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक टाइम ऐसा भी था जब कई देशों में वरिष्ठ नेताओं तक के साथ अशोभनीय विहार हुआ था। लेकिन अब उसका ठीक उल्टा हो रहा है। अब भारत और भारत के नेताओं को पूरा विश्व सम्मान देता है।


इस मौके पर समाजसेवी शिक्षा विद विनोद जिंदल, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजेश्वर निम्मी, डॉ० केशव त्यागी, अनिल शर्मा, ओमवीर शर्मा, संदीप सिंघल, अरविंद भारतीय, पंकज गर्ग, ज्ञानेंद्र सिंघल, अर्जुन सिंघल, देवेंद्र सिंघल, सतीश सिंघल, मनोज, मुनेश जिंदल, राजेंद्र चौधरी व बिंदु त्यागी आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित