मुरादनगर सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री अरोग्य मेला का आयोजन
मुरादनगर सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री अरोग्य मेला का आयोजन
मुरादनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरादनगर के तत्वाधान में काकड़ा ग्यासपुर निवाड़ी सुराना आदि गांव में आयोजित किया गया। काकड़ा में आयोजित स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक अजीत पाल त्यागी ने किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के निदेशक विजय विश्वास पंत ने स्वास्थ्य मेलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य मेलों की प्रशंसा की। स्वास्थ्य मेले में सामान रोगियों को प्राथमिक उपचार रोगियों का चेन्नई कुष्ठ रोग, अंधता निवारण करण व टी बी जैसे रोगों के बारे में जागरूक व निदान के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ० जीपी मथुरिया ने बताया कि रोगों के बारे में जागरूक करने व उनके निदान के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी विश्राम सिंह, डॉक्टर जितेंद्र प्रभारी निरीक्षक काकड़ा, डॉक्टर गरिमा अनुपमा संदीप भटनागर आदि उपस्थित रहे। विभाग की ओर से इन मेलों में प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के बारे में भी लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई।
Comments
Post a Comment