नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में युवा मंडल विकास सम्मेलन का किया गया आयोजन

नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में युवा मंडल विकास सम्मेलन का किया गया आयोजन



मुरादनगर। नेहरू युवा केन्द्र ग़ाज़ियाबाद के तत्वावधान में युवा मंडल विकास सम्मेलन का आयोजन मुरादनगर ब्लॉक के विकास खण्ड कार्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में जनपद के मुरादनगर  एवं भोजपुर ब्लॉक के युवा एवं महिला मंडल के 80 से अधिक युवक युवतियों ने प्रतिभाग किया।



कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नगरपालिका मुरादनगर के चेयरमैन- विकास तेवतिया, प्रभारी विकास खंड अधिकारी विवेक शर्मा, एडीओ मुरादनगर अशोक कुमार, जिला प्रति निधि भाजपा गीता चौधरी एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष नेहरू युवा केन्द्र ग़ाज़ियाबाद के जिला युवा समन्वयक शिवदेव शर्मा व लेखाकार मुकुंद वल्लभ शर्मा ने किया।



मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में युवाओं की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला और जल सरक्षण जैसे अनेकों विषयों पर र्चचा की। विशिष्ट अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि आज का युग आधुनिक युग है एवं आज के समय मे हमें खाने की भी वस्तुएं महंगी और गुणवत्ता से भरपूर नहीं मिल पाती हैं अतः हमें चाहिए कि हमें अपने घरों पर ही कुछ फल एवं सब्जियों की खेती करें।



अध्यक्षीय भाषण देते हुए शिवदेव शर्मा ने नेहरू युवा केन्द्र पर प्रकाश डाला और युवक युवतियों को नेहरू युवा केन्द्र द्वारा होने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में युवक युवतियों को सीएए एवं एनआरसी के बारे में भी जागरूक किया। वहीं स्वच्छता अभियान, जल शक्ति अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं फिट इंडिया अभियान के लिए भी जागरूक किया।



लेखाकार मुकुंद वल्लभ शर्मा ने बताया कि केंद्र के द्वारा आगामी 15 से 23 फ़रवरी के बीच भी डोर टू डोर स्वच्छता जागरूकता, स्वच्छता रैली एवं संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन लेखाकार मुकुंद वल्लभ शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक विकास, पवन त्यागी, अजय कश्यप, दया, महिला मंडल अध्यक्ष कोपल, सुप्रिया, युवा मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह गोला आदि का सहयोग रहा।


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित