चेयरमैन प्रत्याशी व पूर्व शहर अध्यक्ष श्रीपाल सिंह के निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

चेयरमैन प्रत्याशी व पूर्व शहर अध्यक्ष श्री पाल सिंह के निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न



मुरादनगर। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कांग्रेस चेयरमैन प्रत्याशी व पूर्व शहर अध्यक्ष श्री पाल सिंह के निवास पर एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिला गाजियाबाद कांग्रेस द्वारा निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा किए जाने पर चर्चा हुई। सभी पुराने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गाजियाबाद में तानाशाही तरीके से कार्यकर्ताओं की उपेक्षा को लेकर रोष प्रकट किया गया और आगामी विधानसभा चुनाव में जिला कांग्रेस के द्वारा जिस तरीके से पुराने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अनदेखा किया जाना अच्छे संकेत नहीं है। यह पार्टी को कमजोर करने की एक निशानी है जिससे पार्टी कमजोर बनती है। मुरादनगर कांग्रेस के किसी भी नेता ने जिला अध्यक्ष पद के लिए कोई बायोडाटा नहीं दिया था और ना ही किसी का समर्थन किया था। सभी का एक ही कहना था पार्टी जिसे भी जिले की जिम्मेदारी देगी उसके साथ रहेंगे। उसके बावजूद नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने आज तक किसी भी प्रोग्राम की खबर नहीं दी। 8 फरवरी को कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफजाल गाजियाबाद आए और उसकी भी कोई सूचना नहीं दी गई। फिर मुरादनगर ब्लाक के नए पुर गांव में 18 फरवरी को किसानों की समस्याओं को लेकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की मीटिंग की गई। तब भी कोई मुरादनगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कोई खबर नहीं दी गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि हम यह पूछना चाहते हैं कि इस तरह प्रियंका गांधी के मिशन 2022 को सफल बना पाएंगे। बहुत जल्द जिला अध्यक्ष की मनमानी को लेकर मुरादनगर के कांग्रेस पार्टी हाईकमान से मिलेंगे।


इस मौके पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस सदस्य अभय त्यागी, पूर्व जिला महासचिव महताब पठान, पूर्व जिला महासचिव जनार्दन निम्मी, पूर्व उत्तर प्रदेश कांग्रेस सदस्य चौधरी विरेन्द्र सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष मुस्तकीम, पूर्व शहर अध्यक्ष हाजी रियासत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रुपेश त्यागी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल महमूद हसन आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित