जिंदल गैस एजेंसी ने केक काटकर मनाया महिला दिवस

जिंदल गैस एजेंसी ने केक काटकर मनाया महिला दिवस

 

सबसे पुरानी गैस उपभोक्ताओं को एजेंसी पर आमंत्रित कर क्या गया सम्मानित

 


 

मुरादनगर। भारत गैस के डिस्ट्रीब्यूटर मैसर्स जिंदल गैस एजेंसी ने महिला दिवस के अवसर पर अपनी तीन सबसे पुरानी गैस उपभोक्ताओं को एजेंसी पर आमंत्रित कर सम्मानित किया तथा महिला दिवस वार्षिकोत्सव पर केक काटकर एक दूसरे को खिलाया गया।

 


 

इस अवसर पर जिंदल गैस एजेंसी के संचालक विनोद जिंदल ने कहा कि एक महिला दिवस या कोई विशेष उपलक्ष पर नहीं महिलाओं का सम्मान हर समय हर स्थान पर किया जाना चाहिए। जिस समाज में महिलाओं को उचित सम्मान वह भागीदारी दी जाती है वह समाज सदैव प्रगति करता है।

जिंदल ने कहा कि महिला दिवस पर महिलाओं के लिए कार्यक्रमों का आयोजन कर उनका सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि महिला उपभोक्ताओं को सम्मान प्रदर्शित करना है कि उनका हमारे जीवन में क्या स्थान है। उन्होंने कहा कि हर पुरुष के विकास में महिला की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वह चाहे बहन, बेटी, मां, पत्नी सभी परिवार के मान सम्मान उत्थान के लिए कार्य करती हैं। महिलाओं का सम्मान हमारे सभी धर्म ग्रंथों, ऐतिहासिक लड़ाईयां चाहे वह देश की आजादी के लिए रही हो, चाहे समाज को पुरानी बेड़ियों से आजादी दिलाने की शुरुआत।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के अनेक उपक्रम जिनमें गैस कंपनियां भी शामिल हैं ने महिलाओं को बहुत सम्मान दिया है। कंपनियां गैस कनेक्शन तक महिलाओं के नाम दे रही हैं। अब महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। अब उन्हें किसी और के ऊपर निर्भर नहीं रहना पड़ता। इस अवसर पर शांति देवी, रेणुका चौधरी, अनिता रानी, सुषमा देवी, नेहा रानी, निशात नाज, ज्योति, पूजा वर्मा, कुसुम लता आदि मौजूद रही।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित