महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, गंभीर हालत में किया अस्पताल में भर्ती
महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, गंभीर हालत में किया अस्पताल में भर्ती
मुरादनगर। गृहक्लेश के चलते महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। स्वजनों ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। थानाक्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी एक 32 वर्षीय महिला का घर में विवाद हो गया। स्वजनों के डांटने पर वह गुस्सा होकर कमरे में चली गई। काफी देर तक महिला के कमरे से बाहर ना निकलने पर स्वजनों को शक हुआ। कमरे में जाकर देखा तो महिला बेहोश हालत में पलंग पर पड़ी थी। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। महिला की गंभीर हालत देख स्वजनों में हंडकप मच गया। आनन-फानन में महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ओपी सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Comments
Post a Comment