नवाब सोनी के आप पार्टी से प्रदेश सचिव बनाए जाने पर एक खास साक्षात्कार


नवाब सोनी के आप पार्टी से प्रदेश सचिव बनाए जाने पर एक खास साक्षात्कार

 


 




मोदीनगर। आप पार्टी से प्रदेश सचिव नवाब सोनी  का कहना है कि भाजपा सरकारों में भ्रष्टाचार और ज्यादा चरम पर है गन्ना किसान परेशान है लेकिन राजनीतिक दल उनकी परेशानियों पर अपनी रोटियां सेक रहे हैं गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर पार्टी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में मेरठ में विशाल आंदोलन करने की रणनीति बना रही है  छात्र राजनीति से अपने से ही सक्रिय रहे नवाब सिंह सोनी कई राजनीतिक पार्टियों से जुड़े रहे लेकिन किसी पार्टी की नीतियां अच्छी नहीं लगी उसके बाद उन्होंने अरविंद केजरीवाल के साथ अपने  राजनीतिक जीवन की शुरुआत की इस दौरान कई खट्टे मीठे अनुभव भी मिले हालांकि वह अलग-अलग और भी कई पार्टियों में  विभिन्न जिम्मेदारियों  पर रह चुके हैं उनके कर्मठ लगन शील जुझारू व ईमानदार व्यवहार को देखकर आम आदमी पार्टी ने उनको इस पद से नवाजा गया है उनके साथ खास बातचीत के अंश.......

 

 


राजनीति में आप कब आए क्या इससे पहले भी आप किसी राजनीतिक पार्टी में रहे हैं? 

 

◆ मैं राजनीति में सन 1989 में केसी त्यागी जनता दल में रहा। यह दल सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई की घोषणा करता था। लेकिन यह दल अपने विचारों व घोषणाओं पर खरा नहीं उतरा। बाद में यह दल क्षेत्र वाइज में बंट गया। कहीं अजीत वाला जनता दल बन गया, उधर लालू यादव का अलग दल और मुलायम सिंह यादव का अलग दल सपा में तब्दील हो गया।

उसके बाद मैं सपा पार्टी से नगर अध्यक्ष पद पर रहा। जनता दल में भी मैं नगर अध्यक्ष पद पर ही था। सपा पार्टी के घोषणापत्रों में सामाजिक परिवर्तन का जो दावा था वह गलत साबित हुआ और यह पार्टी जातियों में सिमट कर रह गई। मैंने पार्टी को छोड़ दिया और लंबे समय तक राजनीति से अलग हो गया क्योंकि दल को जाति के आधार पर तोड़ दिया गया था। मैंने पार्टी को त्याग कर अपना कारोबार संभाला।

उसके बाद जब अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में अन्ना आंदोलन चला तो तब लगा कि अब सामाजिक परिवर्तन होगा। फिर मैं अन्ना आंदोलन से जुड़ा व अरविंद केजरीवाल के साथ जुड़ा। हमारी मेहनत और लगन को देखते हुए पार्टी ने हमें इस प्रदेश सचिव जैसे पद से नवाजा। हमारी पार्टी में सामाजिक परिवर्तन है भी। जिन बातों को बहुजन व सपा कहती थी वह उन्होंने पूरा नहीं किया। लेकिन बिना घोषणा पत्रों के केजरीवाल ने उसको पूरा क्या है। आम आदमी पार्टी ने आम आदमी की मूलभूत आवश्यकताएं जैसे शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी आदि को पूरा किया है।

 

 

आप पार्टी में आप बहुत जल्द इस पायदान पर पहुंचे हैं इसका क्या कारण है?

 

◆ उत्तर प्रदेश में हम पार्टी को मजबूती से खड़ा करेंगे। उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए केजरीवाल व संजय सिंह ने यह जिम्मेदारी हमें दी है। पहले मैं पार्टी से राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य रहा और अब प्रदेश सचिव बनाया गया हूं।

 

 आगामी चुनाव के लिए आपका कोई एजेंडा है ?

 

◆ जी हां, आगामी चुनाव में हम जिला पंचायत का चुनाव लड़ेंगे। संजय सिंह (उत्तर प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद) के नेतृत्व में 403 विधानसभा सीटों में रोड शो व जनसंवाद होगा। जिस तरह दिल्ली में विकास हो रहा है उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी आप विकास करेगी।

 

भविष्य में क्या आपको आप पार्टी में बड़ा पद मिलने की संभावना है ?

 

◆ जैसा पार्टी समझेगी वह समय तय करेगा।

 

 कोई संदेश देना चाहेंगे समाज को ?

 

◆ उत्तर प्रदेश में सरकार गन्ना किसानों की पेमेंट नहीं कर पा रही है तो हम केजरीवाल जी का आदेश मिला तो मेरठ में इसके लिए बड़ा आंदोलन करेंगे और सभी गन्ना किसानों से अपील है कि वह हमारे इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर सहयोग करें।

 

 योगी सरकार कहां तक विकास कर रही है?

 

◆ सरकार में भ्रष्टाचार बढ़े हैं। सब छलावा व दिखावा है। जनता को कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है। गरीबों को छलने के प्रयास किए जा रहे हैं।  गैस इतनी महंगी कर दी है कि "हर घर उज्जवल योजना" वाला नारा भी मंद पड़ता नजर आ रहा है। आप पार्टी को जिस तरह से जनता का निरंतर समर्थन मिल रहा है। हमें उम्मीद है की पार्टी दिल्ली के अलावा अन्य प्रदेशों में भी सरकार बनाएगी और समाज के दबे कुचले पिछड़े वर्ग को राहत प्रदान करेगी।





 


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित