शहर में भी फिजियोथैरेपी नेचुरोपैथी चिकित्सा सेवा उपलब्ध 

शहर में भी फिजियोथैरेपी नेचुरोपैथी चिकित्सा सेवा उपलब्ध 



मुरादनगर। क्षेत्र में फिजियोथैरेपी नेचुरोपैथी अस्पताल लगभग 12 वर्षों से खुला हुआ है। जहां पर इससे संबंधित मरीजों की चिकित्सा बड़े अच्छे ढंग से की जाती है। जी हां डॉ शोभित त्यागी जो कि मांसपेशी, जोड़ दर्द व फालिस रोग सीनियर चिकित्सक हैं। उन्होंने लगभग 2007 में इस अस्पताल की शुरुआत की और शहर के सभी गणमान्य लोगों के प्रशंसा पत्र प्राप्त कर सम्मान भी प्राप्त किया है। डॉ शोभित त्यागी का कहना है कि उन्होंने बचपन से ही सामाजिक सेवा करने की बात अपने मन में ठानी हुई थी और यह सामाजिक सेवा उन्होंने फिजियोथैरेपी चिकित्सक के रूप में चुनी जो कि आज कारगर साबित हो रही है और वह लोगों की फिजियोथैरेपी के माध्यम से चिकित्सा में सेवा कर रहे हैं।



डॉ शोभित त्यागी हॉस्पिटल ऑफ फिजियोथेरेपी नेचुरोपैथी में लगभग 12 सालों से चला आ रहा है। जहां पर विभिन्न रोगों का इलाज फिजियोथैरेपी द्वारा किया जाता है। सबसे पहले हम यह जान लें कि फिजियोथेरेपी में रोगी को चिकित्सा कैसे दी जाती है। जो रोगी हाथों के या अन्य मांसपेशियों के किसी भी रोग से पीड़ित हैं तो उन्हें इस थेरेपी के माध्यम से मशीनों द्वारा चिकित्सा दी जाती है। जिससे रोगी को बहुत हद तक धीरे-धीरे आराम लगता है और वह बिना दवाई गोलियों के आराम से कई परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है।



डॉ शोभित ने बताया कि फिजियो थेरेपी के इस अस्पताल में लगी आधुनिक मशीनों के द्वारा इलाज किया जाता है। जैसे जोड़ों व मांसपेशियों का दर्द,  गर्दन का दर्द सर्वाइकल पेन, कमर का दर्द, डिस्क का खिसकना, कंधा जाम, आधे चेहरे का लकवा, बेल्स पैल्सी, कोनी का दर्द, हड्डी टूटने व प्लास्टर कटने के बाद जोड़ों का जाम होना, नसों में खिंचाव, टांगों का दर्द व सुन होना, पैरों में सूजन व अकड़ाहट, मांसपेशियों की कमजोरी आदि रोगों का इलाज फिजियोथैरेपी के माध्यम से किया जाता है। इस अस्पताल में मशीनों से संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं जो शायद मुरादनगर और मोदीनगर के किसी भी अस्पताल में भी ना हो।


डॉ शोभित त्यागी ने बताया कि उन्होंने गरीब बस्तियों व शहर के अलग-अलग जगहों पर कैंप लगाकर लोगों को जागरूक भी किया। जिससे लोग लाभान्वित भी हुए हैं। इन 12 सालों में यहां से हजारों की संख्या में मरीज लाभान्वित हुए हैं। इसके अलावा डॉ त्यागी मुरादनगर में योगा सेंट्रो का भी संचालन करते हैं जो कि पूर्ण रूप से निशुल्क हैं।  उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जो लोग बीपीएल कार्ड धारक है। उन्हें इस अस्पताल में फिजियोथेरेपी नेचुरोपैथी में निशुल्क चिकित्सा उपलब्ध है। शोभित ने कहा कि हमारा उद्देश्य लोगों के रोग व दुख दूर करने का रहा है। इसलिए कई बड़ी चिकित्सा संस्थाओं द्वारा उन्हें अपने यहां आने के लिए बुलावे भी आए लेकिन वह नौकरी से ज्यादा प्राथमिकता मानव सेवा को देते हैं।


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित