स्वयंसेवी संस्थाएं यदि कार्यों में सहयोग करें तो मुरादनगर की समस्याओं का निदान भी जल्द होगा - धर्मवीर प्रजापति

स्वयंसेवी संस्थाएं यदि कार्यों में सहयोग करें तो मुरादनगर की समस्याओं का निदान भी जल्द होगा - धर्मवीर प्रजापति

 


मुरादनगर। माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति का कहना है कि मुरादनगर क्षेत्र में अभी लोगों को बहुत सी समस्याओं से जूझना पड़ता है। इसके लिए स्वयंसेवी संस्थाएं यदि कार्यों में सहयोग करें तो समस्याओं का निदान भी जल्द होगा और क्षेत्र की जानकारी भी मिल सकेगी। यह बातें उन्होंने मुरादनगर की स्वयंसेवी संस्था उत्थान एक नई पहल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा और संस्था के सदस्यों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।


इस बारे में संस्था के अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने बताया कि माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ने उनकी संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण महिला सुरक्षा शिक्षा स्वास्थ्य सामाजिक उत्थान के कार्यों के लिए प्रशंसा पत्र देकर संस्था के सदस्यों का मनोबल बढ़ाया है। प्रजापति ने बताया कि संस्था समय-समय पर क्षेत्र में मेडिकल कैंप व लोगों की समस्याओं को सुनकर उच्चाधिकारियों तक पहुंचा कर उनके निस्तारण का प्रयास करता है। जिससे काफी लोगों को लाभ भी मिल रहे हैं। प्रजापति ने बताया कि धर्मवीर प्रजापति ने उनसे कहा है कि क्षेत्र से समाज की समस्याओं से उनको अवगत कराया जाएगा तो वह जरूर उन्हें दूर करने में मदद करेंगे। इस अवसर पर रमेश प्रजापति लखनऊ, प्रदीप बाल्मीकि बुलंदशहर, वीर अर्जुन दिल्ली, ज्योति मुरादनगर आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित