उद्योग व्यापार मंडल का होली मिलन एवं सम्मान समारोह 8 मार्च को
मुरादनगर। रविवार 8 मार्च को उद्योग व्यापार मंडल द्वारा भव्य होली मिलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष पंकज गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम राणा फार्म हाउस अग्रसैन मार्किट में किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि जरनल वी.के. सिंह केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री भारत सरकार, अतुल गर्ग स्वास्थ मंत्री उ.प्र. सरकार, अनिल अग्रवाल सांसद राज्यसभा, राजपाल त्यागी पूर्व कैबिनेट मंत्री उ.प्र. सरकार, अजीत पाल त्यागी विधायक मुरादनगर, संजीव शर्मा महानगर अध्यक्ष भाजपा, ब्रजपाल तेवतिया प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, मयंक गोयल क्षेत्रीय मंत्री भाजपा, पप्पू पहलवान महानगर महामंत्री भाजपा, गोपाल अग्रवाल महानगर महामंत्री भाजपा, विकास तेवतिया चेयरमैन नगर पालिका परिषद मुरादनगर, बोबी त्यागी महानगर उपाध्यक्ष भाजपा शामिल होंगे। इसके अलावा नगर के समस्त व्यापारी भी कार्यक्रम में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाएंगे। गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम सांय चार बजे से प्रारंभ होकर हरि इच्छा तक चलेगा। इस अवसर पर समाज में विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।
Comments
Post a Comment