विदेश से घूम कर आए लोगों में कोरोना को लेकर आशंका, प्रशासन में हड़कंप, लोगों को दी घरों में रहने की हिदायत

विदेश से घूम कर आए लोगों में कोरोना को लेकर आशंका, प्रशासन में हड़कंप, लोगों को दी घरों में रहने की हिदायत


मुरादनगर। कोरोना का खौफ प्रशासन में इतना है कि विदेश से घूम कर आए लोगों में कोरोना की आशंका को लेकर आयुध निर्माणी व प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संदिग्ध लोगों को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा है। वहीं उनके परिजनों को भी स्थिति स्पष्ट न होने तक घर से बाहर न जाने को कहा गया है। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम मुरादनगर पहुंची और शक के घेरे में आए लोगों को जांच के लिए भेज उनके घरों पर होम अंडर कवैरंटाईन ए सी सी के नोटिस भी चस्पा किए गए हैं।
आयुध निर्माणी कॉलोनी परिसर में रहने वाले आयुध निर्माणी के 5 कर्मचारी थाईलैंड, दुबई घूम कर आए थे, वह दो युवक इंडोनेशिया से आए हैं। आयुध निर्माणी क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में विदेशों से आए लोगों की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन की ओर से रेडक्रास सोसायटी की टीम यहां पहुंची और विदेश से आए लोगों के बारे में जानकारी ली। आयुध निर्माणी सुरक्षा विभाग को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है।  विदेशों से होकर आए लोगों में अभी तक कोरोना की कोई पुष्टि नहीं हुई है। उन्हें ले जाने वाली प्रशासन की टीम ने भी कुछ बताने से यह कहते हुए मना कर दिया कि जांच के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।
जिन लोगों को कोरोना के शक में चिकित्सा परीक्षण के लिए ले जाया गया है। उनके घरों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं जिसमें कहा गया है कि वह नोटिस में बताए गए समय से पूर्व अपने घरों से बाहर नहीं निकलेंगे। सूत्रों का कहना है कि मेडिकल जांच के लिए भेजे गए लोगों में यदि रोग के कोई लक्षण नहीं मिलते हैं तो डॉक्टरों के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि विदेश से आए लोगों में कोरोना के कोई लक्षण मिलते हैं तो पूरे परिवार को जांच के लिए भेजा जाएगा।  इस बारे में आयुध निर्माणी प्रशासन सुरक्षा विभाग कुछ भी बताने से बचता रहा। वहीं पुलिस के अधिकारी भी जानकारी ना होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। यदि आयुध निर्माणी जैसे संवेदनशील क्षेत्र में यदि वायरस की पुष्टि होती है तो यह एक बड़ी चुनौती प्रशासन के लिए होगी। मुरादनगर क्षेत्र के लिए भी अभी तक मुरादनगर के लोग अपने आप को महफूज मान रहे थे, लेकिन विदेश से आए लोगों के शक के दायरे में आने पर लोगों में उनके बारे में जानकारी लेने की उत्सुकता बनी हुई है।


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित