भाजपा नेत्री शालिनी शर्मा ने सफाई कर्मचारियों पर की फूलो की वर्षा
भाजपा नेत्री शालिनी शर्मा ने सफाई कर्मचारियों पर की फूलो की वर्षा
मुरादनगर। कोरोना वीर योद्धाओं का सम्मान शालिनी शर्मा महिला नगर अध्यक्षा व उनकी टीम ने कोरोना के खिलाफ लड़ने वालों को फूल बरसाकर किया सम्मानित व उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की। वंदना शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार सब लोग घरों में बन्द हैं और ये लोग वैश्विक महामारी कोरोना आपदा की घड़ी में भी 24 घंटे स्वयं अथवा घर परिवार की चिंता न करते हुए जनता की सेवा में समर्पित है। नगर पालिका व अन्य कर्मियों का भी सम्मान कर जितना उत्साहवर्धक किया जाये कम है। उनकी सुरक्षा देश की हमारी समाज की सुरक्षा है। वह सुरक्षित हैं तभी हम सुरक्षित हैं।
Comments
Post a Comment