दरोगा विजेंद्र सिंह की संदिग्ध हालातों में मौत से मचा हड़कंप

दरोगा विजेंद्र सिंह की संदिग्ध हालातों में मौत से मचा हड़कंप


बुलंदशहर जिले के बीबी नगर थाने में थे तैनात दरोगा विजेंद्र सिंह



मृतक दरोगा विजेंद्र सिंह की फ़ाइल फ़ोटो


मुरादनगर। थाना क्षेत्र के गांव जलालाबाद निवासी बुलंदशहर जिले के बीबी नगर थाने में तैनात दरोगा विजेंद्र सिंह की शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। रात करीब 12 बजे थाने की तीसरी मंजिल पर बने क्वार्टर में उनकी साथी दरोगा नरेंद्र सिंह की सर्विस रिवाल्वर से गोली चलने से मौत हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक दरोगा शुक्रवार देर रात अपने क्वार्टर पर ड्यूटी समाप्त करने के बाद सोने के लिए गए थे।



वहीं उनके साथी दरोगा नरेंद्र की सर्विस रिवाल्वर से अचानक गोली चल गई, जो उनके पेट में लगी। इस घटना के बाद नरेंद्र लहूलुहान हालत में दरोगा विजेंद्र सिंह को अपनी निजी सेंट्रो कार से बीबी नगर के एक निजी हॉस्पिटल ले गए जहां उनकी मौत हो गई। विजेन्द्र गांव जलालाबाद के रहने वाले थे। विजेंद्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया गांव में भी शोक का माहौल है।


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित