ग्राम प्रधान अनिल त्यागी ने पूरे गांव को सैनिटाइज करने का काम शुरू किया

ग्राम प्रधान अनिल त्यागी ने पूरे गांव को सैनिटाइज करने का काम शुरू किया

 


 

मुरादनगर। विकासखंड के गांव खरजीवनपुर    खिमावती में सैनिटाइजेशन का काम खुद ग्राम प्रधान ने संभाल लिया है। ग्राम प्रधान अनिल त्यागी ने पूरे गांव को सैनिटाइज करने का काम शुरू किया गया। ग्राम प्रधान खुद तो मशीन लेकर सैनिटाइजर का छिड़काव कर रहे थे वही ग्राम प्रधान द्वारा शुरू की गई पहल से गांव के युवा भी मदद के लिए उठ खड़े हुए हैं। ग्राम प्रधान त्यागी ने बताया कि पूरा गांव खुद सैनिटाइज के कार्य में लग गया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बीमारी के बारे में जागरूक कर घरों में रहने की अपील की। युवाओं ने भी काफी सहयोग किया। टीटू त्यागी, मनोज त्यागी, आशु, अजय बजरंगी, कपिल त्यागी, बबलू प्रजापति, जोगीराम प्रजापति, संजय व बंटी, सोनपाल जुलाहा, दीपक त्यागी, सतपाल शर्मा, अशोक कोरी, मंगू वाल्मीकि, सूबेदार महिपाल बाल्मीकि, सुरेश जाटव आदि ने  सहयोग किया। अनिल त्यागी ने कहा कि अपने क्षेत्रों को गांव को घरों को सुरक्षित करने के लिए लोगों को भी पहल करनी चाहिए जिससे इस जानलेवा बीमारी से बचाव हो सके।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित