कांग्रेसी नेता महताब पठान अपने सहयोगियों के साथ ईदगाह काॅलोनी में करा रहे हैं गरीबों की मदद
कांग्रेसी नेता महताब पठान अपने सहयोगियों के साथ ईदगाह काॅलोनी में करा रहे हैं गरीबों की मदद
मुरादनगर। जब से देश में कोरोनावायरस जैसी महामारी आई है तब से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में लॉक डाउन किया हुआ है जिससे पूरा देश बंद है। इस लॉक डाउन के चलते गरीब मजदूर व्यवसाय लोग परेशानियों से जूझ रहे हैं क्योंकि उनका काम रोजाना का खाना कमाना था। अब उनका काम ही बंद हो गया है तो वह खाए कहां से। इन्हीं सब को ध्यान में रखते हुए कुछ सामाजिक संगठनों ने गरीब मजदूर असहाय लोगों के खाने की व्यवस्था का बीड़ा उठाया है।
जहां बड़ी तादाद में यह संगठन गरीब लोगों को घर-घर खाना पहुंचा रहे हैं। इन्हीं सबके बीच समाजसेवी व कांग्रेस नेता महताब पठान अपनी ईदगाह कॉलोनी में गरीब लोगों की मदद कर रहे हैं। उनकी यह मदद पर्दे के पीछे से ही है। उनका मानना है कि यदि वह गरीब की मदद करते हैं और उसको समाज के सामने दिखाते हैं तो यह गरीब की इज्जत का तमाशा बनाना है। उनके इस सराहनीय कार्य की तारीफ कर रहे हैं क्योंकि वह पर्दे के पीछे से लोगों की मदद करने में जुटे हैं। इससे गरीब की मदद भी हो जाएगी और उसकी इज्जत भी लोगों के सामने बनी रहेगी।
Comments
Post a Comment