मानव सेवा समिति द्वारा लगातार पहुंचाया जा रहा है गरीबों तक भोजन
मुरादनगर। 25 मार्च से लगातार मानव सेवा समिति द्वारा ब्रिजविहार, गंगाविहार, कृष्णा कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, सहविस्बा, त्रिमूर्ति विहार, ब्रहमपुरी, पूर्णज्ञानञ्जली कॉलेज, अम्बेडकर द्वार डिफेन्स कॉलोनी, कोरी गड्ढा, ममता वाली गली व जीतपुर कॉलोनी में निवास कर रहे गरीब व मजदूर व्यक्तियों को पका भोजन करा रहे है। आज के भोजन में मटर पनीर सब्जी व रोटी का भोजन वितरित किया गया, समिति का प्रयास है कि शहर में कोई भी गरीब व मजदूर व्यक्ति भूखा न रह पाए। सोनू त्यागी पूर्व पार्षद, देवेंद्र पायल, दिनेश जाटव पार्षद, गजेन्द्र चौधरी, विनय शर्मा, रोबिन जैन,राधेश्याम त्यागी, हिमांशु, गोलू आदि ने आज का दायित्व संभाला।
Comments
Post a Comment