मानव सेवा समिति का चल रहा है लगातार भंडारा
मानव सेवा समिति का चल रहा है भंडारा
मुरादनगर। मानव सेवा समिति मुरादनगर द्वारा 29 दिन से लगातार कृष्णा कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, ब्रिजविहार, त्रिमूर्ति विहार, गंगा विहार, सहविस्बा, पूर्णज्ञानञ्जली कॉलेज ममता वाली गली में रहने वाले गरीब व मजदूर व्यक्तियों को कर रहा है तैयार भोजन वितरित। तहसीलदार उमाकान्त तिवारी ने आकर समिति द्वारा संचालित रसोई में बन रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की व साफ सफाई को देखकर समिति के सदस्यों की प्रंशसा की व तहसीलदार ने समिति के सदस्यों को मास्क व सेनेटाइजर उपलब्ध कराए।
तहसीलदार लगातार समिति द्वारा संचालित रसोई व सम्पूर्ण क्षेत्र का लगातार सर्वे कर रहे है। उनका प्रयास है कि क्षेत्र में कोई भी गरीब व मजदूर व्यक्ति भूखा न रह पाए, सोनू त्यागी पूर्व पार्षद, देवेंद्र पायल, दिनेश जाटव पार्षद, शोभित त्यागी, रोबिन जैन, राधेश्याम त्यागी, विनय शर्मा, हिमांशु, तनिस, गजेंद्र चौधरी, विजय गोड़, ध्रुव गोयल आदि का सहयोग मिल रहा है।
Comments
Post a Comment