मानव सेवा समिति लगातार कर रही है भूखे लोगों की सेवा

मानव सेवा समिति लगातार कर रही है भूखे लोगों की सेवा

 


 

मुरादनगर। लॉक डाउन का समय जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है। लोगों की कठिनाइयां भी बढ़ रही है। खासकर उन लोगों की संख्या बढ़ रही है जो दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। अब उनके सामने खाने के भी लाले पड़ गए हैं। बंदी के कुछ दिनों तक तो स्वयंसेवी संस्थाएं भी बड़ी संख्या में लोगों को  खाद्यान्न उपलब्ध करा रही थी लेकिन अब उनका जोशो खरोश भी कम दिखने लगा है। मानव सेवा समिति के देवेंद्र पायल ने बताया कि हमारी संस्था लगातार जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा रही है और जब तक सरकार की ओर से लोगों को राहत नहीं मिलती तब तक प्रयास किया जाएगा कि कोई भूखा न सो पाए। समिति की ओर से कृष्णा कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, ब्रिजविहार, गंगा विहार, त्रिमूर्ति विहार, सहविस्बा, ब्रम्हपुरी आदि कॉलोनियों में जरूरतमंदों को तैयार भोजन कर रही  है। देवेंद्र पायल, सोनू त्यागी पूर्व सभासद, विकास त्यागी, दिनेश जाट सभासद, दिनेश जाटव, चौधरी रोबिन, हिमांशु, तनिश आदि सहयोग कर रहे हैं।

 

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित