मीडिया कर्मियों को किया गया सम्मानित

मीडिया कर्मियों को किया गया सम्मानित

 

मुरादनगर। देश पर आपदा के समय पूरा देश  एक दूसरे से दूर हो महामारी को चुनौती दे रहा है। जिसमें मीडिया चिकित्सा सफाई आदि से जुड़े लोग महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं। यह बातें पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंघल ने फूलों के साथ भेज एक पत्र में कहीं हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा के समय मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। मीडिया ही लोगों को एक दूसरे स्थान से लोगों को जोड़ती है। सिंघल ने पत्र में कहा है कि इस जानलेवा माहौल में कार्य करने व लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए व्यापार मंडल मीडिया स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन करना चाहता था लेकिन करोना वायरस को देखते हुए सैनिटाइज किए हुए फूल व पत्र स्वीकार करें।

पत्र में मोहित गर्ग नगर अध्यक्ष, संजय त्यागी जिला महामंत्री, अंकित गर्ग उपाध्यक्ष, निखिल मित्तल नगर महामंत्री, सुनील त्यागी, अरविंद भारती, संजीव त्यागी, अमरीश गोयल, जितेंद्र त्यागी, विष्णु मित्तल उर्फ बिन्नू भैया, नवीन सिंघल, संजीव अडवाणी, आलोक मित्तल,  विनोद जिंदल, अनुज त्यागी, राहुल चौधरी, सुशील गोस्वामी व नितिन गोयल ने भी इस समारोह को अपनी सहमति प्रदान की है।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित