मित्र मंडली चला रही है मानव सेवा समिति
मित्र मंडली चला रही है मानव सेवा समिति
मुरादनगर। कोराना को लेकर चल रही बंदी के दौरान क्षेत्र में फंसे मजदूरों की मदद तीनों समय खाना पहुंचा कर कर रहे हैं। एक माह पूरा होने पर देवेन्द्र पायल ने बताया कि हमारी समिति पिछले एक महीने से रसोई चला रही। जरूरतमंदों को तीनों समय तैयार भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसी कठिन परिस्थितियों में हम सभी मित्रों ने मिलकर अन्न सेवा करने का विचार किया और हम वह कार्य भली-भांति कर रहे हैं।
जिसमें ना तो किसी राजनीतिक दल का सहयोग रहा है और न ही किसी व्यापारी वर्ग का। समिति को हम निस्वार्थ पिछले एक महीने से गरीब व मजदूर मजदूर लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे है। हैं जो लगातार कृष्णा कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, ब्रिजविहार, त्रिमूर्ति, विहार, गंगा विहार, सहविस्बा, पूर्णज्ञानञ्जली कालेज, ब्रहम पुरी, कोरी गड्ड, ममता वाली गली, जीत पुर में रहने वाले गरीब व मजदूर व्यक्तियों को पका हुआ भोजन वितरित कर रहे हैं।
समिति का प्रयास है कि क्षेत्र में कोई भी गरीब व मजदूर व्यक्ति भूखा न रह पाए। समिति में विशेष योगदान देवेन्द्र पायल, सोनू त्यागी पूर्व पार्षद, दिनेश जाटव पार्षद, शोभित त्यागी, एडवोकेट विजय गोड, राधेश्याम त्यागी आदि का रहा।
Comments
Post a Comment