ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में निधन

ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में निधन



नई दिल्‍ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इस बात की जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दी है। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में बताया कि ऋषि कपूर इस दुनिया को छोड़ कर चले गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि मैं टूट चुका हूं। बता दें कि ऋषि कपूर को बीते दिन ही हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने बताया था कि एक्टर को सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

67 वर्षीय ऋषि कपूर को बुधवार सुबह उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया। ऋषि कपूर के स्वास्थ्य के बारे में बात करते हुए उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने कहा, "वह अस्पताल में हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अब स्थिर है।" बता दें कि इससे पहले तबीयत खराब होने के कारण ऋषि कपूर को फरवरी में भी हॉस्पिटलाइज्ड किया गया था।

ऋषि कपूर को पहले दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस बारे में खुद एक्टर ने बताया था कि उन्हें इंफेक्शन हो गया है। लेकिन दिल्ली से मुंबई आने के बाद उन्हें वायरल फीवर की वजह से फिर से हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा। बता दें कि ऋषि कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने विचारों के लिए भी खूब जाने जाते हैं। वह अकसर सोशल मीडिया पर समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार साझा करते थे। लेकिन बीते 2 अप्रैल के बाद से ही एक्टर ने एक भी ट्वीट या पोस्ट साझा नहीं की है। साभार



Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित