उत्थान एक नई पहल की ओर से लोगों को मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध कराए गए
उत्थान एक नई पहल की ओर से लोगों को मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध कराए गए
मुरादनगर। पाल मोहल्ला में उत्थान एक नई पहल की ओर से लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा लोगों को मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध कराया गया। संस्था के अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने बताया कि विद्युत उपखंड अधिकारी शामली गुरुदीन प्रजापति व अन्य साथियों के सहयोग से यह कार्य चलाया जा रहा है। जिससे लोगों को बचाव के बारे में जानकारी मिल सके और इसीलिए सैनिटाइजर मास्क साबुन आदि लोगों को संस्था की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
Comments
Post a Comment