छात्र छात्राओं ने सकारात्मक और रचनात्मक कला के साथ कोरोनावायरस से किया लोगों को जागरुक


छात्र छात्राओं ने सकारात्मक और रचनात्मक कला के साथ कोरोनावायरस से किया लोगों को जागरुक

 


 

मेरठ। कोरोना वॉयरस के कारण उत्पन्न वैश्विक संकट के क्षणों में छात्र-छात्राओं को सकारात्मक ऊर्जा और रचनात्मकता के साथ कोरोना के खिलाफ जंग में शामिल करने के अभियान स्वरूप राष्ट्रीय सेवा योजना की चौधरी चरणसिह विश्वविद्यालय, मेरठ इकाई ने विवि क्षेत्र के नौ जिलों के सभी स्नातक, स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं के लिए निम्न दस प्रतियोगिताएं ऑनलाइन आयोजित की। राष्ट्रीय सेवा योजना के विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ वीरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरठ विश्वविद्यालय की एन एस एस इकाई उत्तर भारत में पहली इकाई है।  जिसने इस स्तर की ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की है। एन एस एस ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के संयोजक डॉ प्रकाश चौधरी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए बताया कि दो  ग्रुप में आयोजित दस प्रतियोगिताओं के लिए विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग चौदह सौ विद्यार्थियों ने हिस्सेदारी की।

 


 

प्रतियोगिता का आरंभ विवि स्तर पर 27 अप्रैल को किया गया और प्रतियोगिता के पहले चरण में 3 मई तक प्रतिभागियों ने अपनी प्रविष्टि अपने अपने कॉलेज में ई-मेल की। दूसरे चरण में कॉलेज से दो सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि जिला स्तर पर भेजी गयीं और जिला स्तर पर चयन के बाद अंतिम चरण में 7 मई को प्रत्येक जिले से दो सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियां विवि स्तर पर चयन के लिए भेजी गयीं। इस तरह तीन चरणों में सम्पन्न हुई ऑनलाइन प्रतियोगिता के सभी विजयी छात्र छात्राओं को पुरुस्कार, प्रमाण पत्र की सूचना एक सप्ताह में प्रेषित की जाएगी। प्रतियोगिता के सभी जिला स्तर के विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

प्रतियोगिता के आयोजन में माननीय कुलपति महोदय  का सतत मार्गदर्शन और कुलसचिव श्री धीरेंद्र कुमार एवम विश्वविद्यालय प्रशासन का भरपूर सहयोग एन एस एस इकाई को मिला। सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रतियोगिता संयोजक डॉ प्रकाश चौधरी ने  एन एस एस विश्वविद्यालय इकाई की ओर से विश्वविद्यालय स्तर, जिला स्तर और महाविद्यालय स्तर पर समस्त निर्णायकों और  प्रतियोगिता आयोजन में विशेष भूमिका के लिए समस्त एन एस एस जिला नोडल अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

प्रतियोगिता परिणाम

समूह A:

1. आलेख प्रतियोगिता:

प्रथम- ईशा शर्मा, महाराज सिंह कॉलेज, सहारनपुर

द्वितीय- रुचि, एम.एस. डिग्री कॉलेज सहारनपुर

तृतीय- प्रमोद कुमार, एम.एम. कॉलेज मोदीनगर, गाज़ियाबाद और मुस्तकीम, एस.एस.वी. पीजी कॉलेज हापुड़

सांत्वना- शैली शर्मा, डी.एन. पी.जी. कॉलेज, गुलावठी, बुलंदशहर

 

2. कविता प्रतियोगिता:

प्रथम- सन्नी कुमार, एन.ए.एस. कॉलेज, मेरठ

द्वितीय- वंशिका बत्रा, डी.एन. डिग्री कॉलेज, मेरठ

तृतीय- विशाल, एम.एम. कॉलेज मोदीनगर, गाज़ियाबाद 

 

3. गीत प्रतियोगिता:

प्रथम- काजल जैन, राजकीय महिला पी.जी. कॉलेज, कांधला, जिला-शामली.

द्वितीय- मुकुंद शर्मा, एम.एम. कॉलेज मोदीनगर, गाज़ियाबाद 

तृतीय- रबिहा मिर्ज़ा, रा.महि. स्नात. महाविद्यालय, कांधला, जिला शामली.

सांत्वना- गुलनिधेश्वर पाल, डी.ए.वी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर।

 

4. मेरी डायरी का पन्ना:

प्रथम- खुशी वर्मा, वी.एस. पी.जी. कॉलेज, कैराना, शामली

द्वितीय- सनोवर खान, एम.एम.एच. कॉलेज, गाज़ियाबाद और मेघना रावत, आर.जी. कॉलेज, मेरठ

तृतीय- राधिका सरोर, एम.एम. कॉलेज मोदीनगर, गाज़ियाबाद 

 

5. कुशलता पत्र:

प्रथम- सन्नी कुमार, एन.ए.एस. कॉलेज मेरठ

द्वितीय- शिविका चौधरी, सी.सी.आर. पी.जी. कॉलेज मुज़्फरनगर

तृतीय- सृष्टि त्यागी, एम.एम. कॉलेज मोदीनगर, गाज़ियाबाद 

 

6. मैं एक कोरोना योद्धा हूँ:

प्रथम- सन्नी कुमार, एन.ए.एस. कॉलेज मेरठ

द्वितीय- मिस्बा मिर्ज़ा, रा.महि. स्नात. महाविद्यालय, कांधला

तृतीय- सबा राणा, लाला जी.सी. शामली

 

समूह B:

 

7. पोस्टर प्रतियोगिता- स्वनिर्मित पोस्टर:

प्रथम- कृतिका मेहता, दिशा भारती कॉलेज, सहारनपुर

द्वितीय- संध्या रानी, एस.एस.वी. पी.जी. कॉलेज, हापुड़

तृतीय- विभा, आई.टी.एस. - सी.डी.एस.आर. मुरादनगर, गाज़ियाबाद

 

8. पोस्टर प्रतियोगिता-डिजिटल पोस्टर:

प्रथम- आशरा, जनता वैदिक कॉलेज, बड़ौत

द्वितीय- कलश गुप्ता, आई.टी.एस. - सी.डी.एस.आर. मुरादनगर, गाज़ियाबाद और शुभम गर्ग, दिशा भारती कॉलेज, सहारनपुर

तृतीय- अरविंद कुमार, एम.एम. कॉलेज मोदीनगर, गाज़ियाबाद

 

9. फोटोग्राफी प्रतियोगिता:

प्रथम- ज्योति राघव, ए.के.पी. पी.जी. कॉलेज खुर्जा

द्वितीय- शैली शर्मा, डी.एन. पी.जी. कॉलेज, गुलावठी

तृतीय- प्रिया उपाध्याय, एम.के.आर. जी.डी.सी. गाज़ियाबाद

सांत्वना- पुलक बिस्वास, मुज़्फरनगर

 

10.एक मिनट वीडियो अपील:

प्रथम- सृष्टि चावला, दिशा भारती कॉलेज, सहारनपुर

द्वितीय- आस्मा परवीन, गौरी शंकर गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, बुलंदशहर

तृतीय- शैली शर्मा, डी.एन. पी.जी. कॉलेज, गुलावठी.

 


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित