दो पक्षों में संघर्ष सात के खिलाफ मामला दर्ज
दो पक्षों में संघर्ष सात के खिलाफ मामला दर्ज
मुरादनगर। दो पक्षों में हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गंगा विहार में सोनू का पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दूसरे पक्ष ने सोनू के घर पर धावा बोल उसे व उसकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
Comments
Post a Comment