गुरुदीन प्रजापति लोगों की मदद के लिए आ रहे हैं आगे
गुरुदीन प्रजापति लोगों की मदद के लिए आ रहे हैं आगे
मुरादनगर। आपातकाल में हर कोई लोगों की मदद के लिए आगे नहीं आता। कुछ गिने-चुने लोग ही ऐसे हैं जो दूसरे के दुख को अपना समझ कर उसे बांटने का प्रयास करते हैं। शामली में बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी गुरुदीन प्रजापति यहां निवास करते हैं। वह नगर की एक सामाजिक संस्था उत्थान एक पहल के माध्यम से लोगों की मदद कर रहे हैं और साथ ही अन्य लोगों को भी महामारी की विपदा में फंसे लोगों की मदद का आव्हान कर रहे हैं। संस्था के अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने बताया कि वह लोग जरूरतमंदों को खोज कर आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करा रहे हैं। इस कार्य में बहुत से लोग सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि समिति खाने-पीने के सामान के साथ ही आवश्यकता की दवाएं भी उपलब्ध करा रही है।
Comments
Post a Comment