करो योग रहो निरोग का पाठ पढ़ा रही है सामाजिक संस्था गुरुकुल योगा पीठ

करो योग रहो निरोग का पाठ पढ़ा रही है सामाजिक संस्था गुरुकुल योगा पीठ



मुरादनगर। कोविड-19 के कारण पूरी दुनिया मानो रुक सी गई है। अवसाद और तनाव जैसी विकृतियों ने आमजन की जिंदगी में मजबूती से पकड़ बना ली है। ऐसे में गुरुकुल योगा पीठ की योगा टीचर प्रिया अरोड़ा ने लोगों को तनाव मुक्त रखने के लिए एक अनोखा तरीका निजात किया है।योगा टीचर प्रिया अरोड़ा लॉकडाउन के पहले दिन से ही लोगों को तनाव मुक्त रखने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नियमित रूप से योग की शिक्षा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि आप अपने मन और शरीर से थक गए हैं लेकिन अपने स्वास्थ्य से प्यार करते हैं तो योग का महत्व समझें। योग गुरु कपिल ने कहा कि जीवन में योग का बहुत महत्व है। शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में योग मदद करता है। शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। यह तनाव और चिंता को दूर करने में भी सहायता करता है और आपको आराम से रहने में मदद करता है। योगासन शक्ति, शरीर में लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जा नी जाती है। उन्होंने सभी से अपने जीवन में योग को अपनाने की भी अपील की। आर्ची, रिया, विवेक, प्राची, अभिषेक, रितु, वंशिका, चंचल, सोनिया, सुधा, संजू, शशि, सीमा, जागृति, नीतू, रजनी, राकेश आदि लोग नियमित रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ऑनलाइन योगा क्लास ले रहे हैं।


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित