क्षेत्रीय सांसद ने कुष्ठ आश्रम में उपलब्ध कराई आवश्यक वस्तुएं

क्षेत्रीय सांसद ने कुष्ठ आश्रम में उपलब्ध कराई आवश्यक वस्तुएं



मुरादनगर। सेना पूर्व जनरल व गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र के सांसद व केंद्रीय मंत्री वी के सिंह तथा उनके साथ मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ आश्रम में आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया। इस बारे में भारतीय जनता पार्टी महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी हर दुख दर्द में लोगों के साथ है। 


क्षेत्रीय सांसद उनकी पुत्री मृणाली सिंह, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, संजय त्यागी, बॉबी त्यागी, धीरज, चमन, पप्पू पहलवान आदि साथ रहे सांसद वीके सिंह ने लोगों को आवश्यक दैनिक उपभोग की वस्तुएं उपलब्ध कराते हुए लोगों से धैर्य रखने की अपील। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी सभी लोगों की सभी आवश्यकता का ध्यान रखते हुए कार्य कर रही है और भविष्य में भी सरकार पार्टी लोगों के दुख दर्द दूर करती रहेगी। भारतीय जनता पार्टी महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल ने कहा कि यह कुछ दिनों का संकट है, सभी के कार्य भी चलेंगे, सब कुछ पहले की तरह ही होगा। आवश्यकता है धैर्य संयम तथा अपने आप को इस लायक बनाएं कि किसी भी महामारी या आपदा के समय हम और लोगों की मदद कर सकें। 


 


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित