लोक डाउन के चलते लगातार मानव सेवा समिति के द्वारा जरूरतमंदों को किया जा रहा है भोजन वितरित
लोक डाउन के चलते लगातार मानव सेवा समिति के द्वारा जरूरतमंदों को किया जा रहा है भोजन वितरित
मुरादनगर। 25 मार्च से लगातार मानव सेवा समिति
बस स्टैण्ड मुरादनगर द्वारा ब्रिजविहार, गंगाविहार, कृष्णा कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, सहविस्बा, त्रिमूर्ति विहार, ब्रहमपुरी, पूर्णज्ञानञ्जली कॉलेज, अम्बेडकर द्वार डिफेन्स कॉलोनी, कोरी गड्ढा, ममता वाली गली व जीतपुर कॉलोनी में निवास कर रहे गरीब व मजदूर व्यक्तियोों को पका भोजन वितरित करा रहे हैं।
दोपहर के भोजन में पुलाव व शाम के भोजन में रोटी सब्जी का भोजन वितरित किया गया। प्रीतिदिन पर्यवेक्षक राजेश कुमार हेला, वाणिज्य कर अधिकारी(UPGST)द्वारा रसोई का व रसोई में बन रहे भोजन का निरीक्षण कर रहे हैं। वाणिज्य कर अधिकारी ने रसोई की व्यवस्था व बन रहे भोजन को देखकर समिति के सभी सदस्यों व कार्यकर्ताओं की प्रसंशा की। समिति का प्रयास है कि शहर में कोई भी गरीब व मजदूर व्यक्ति भूखा न रह पाए। देवेन्द्र पायल, सोनू त्यागी पूर्व पार्षद, नेश जाटव पार्षद, राधेश्याम त्यागी, शिवकुमार त्यागी, गजेन्द्र चौधरी, विनय शर्मा, रोबिन जैन, हिमांशु, गोलू आदि लोगों का सहयोग जारी।
Comments
Post a Comment