मानव सेवा समिति द्वारा लोक डाउन में फंसे मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराने का कार्य जारी
मानव सेवा समिति द्वारा लोक डाउन में फंसे मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराने का कार्य जारी
मुरादनगर। मानव सेवा समिति द्वारा द्वारा लॉक डाउन में फंसे मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराने का कार्य जारी है। समिति के कार्यकर्ताओं ने ब्रिजविहार, गंगाविहार, कृष्णा कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, सहविस्बा, त्रिमूर्ति विहार, ब्रहमपुरी, पूर्णज्ञानञ्जली कॉलेज सैंथली, अम्बेडकर द्वार डिफेन्स कॉलोनी, कोरी गड्ढा, ममता वाली गली व जीतपुर कॉलोनी में निवास कर रहे गरीब व मजदूर व्यक्तियों को पका भोजन वितरित कर रहे है। दोपहर के भोजन में पुलाव व शाम के भोजन में रोटी सब्जी का भोजन वितरित किया गया। नायब तहसीलदार कोमल पंवार व तहसीलदार उमाकांत तिवारी जी ने रसोई का व रसोई में बन रहे भोजन का निरीक्षण किया और रसोई में निस्वार्थ कार्य कर रही गरीब महिलाओं को राशन किट वितरित की।
नायब तहसीलदार व तहसीलदार ने रसोई की व्यवस्था व बन रहे भोजन को देखकर समिति के सभी सदस्यों व कार्यकर्ताओं की प्रसंशा की। समिति का प्रयास है कि शहर में कोई भी गरीब व मजदूर व्यक्ति भूखा न रह पाए। सोनू त्यागी पूर्व पार्षद, देवेंद्र पायल, दिनेश जाटव पार्षद, राधेश्याम त्यागी, शिवकुमार त्यागी, गजेन्द्र चौधरी, विनय शर्मा, रोबिन जैन, हिमांशु, गोलू आदि सहयोग कर रहे हैं। इस बारे में देवेंद्र पायल ने बताया कि समिति लॉक डाउन से अभी तक जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध करा रही है और समिति का प्रयास है कि जब तक लोग डाउन रहे तब तक वह लोग सेवा में जुटे रहेंगे।
Comments
Post a Comment