मानव सेवा समिति के सदस्य जरूरतमंदों को दे रहे हैं भोजन
मानव सेवा समिति के सदस्य जरूरतमंदों को दे रहे हैं भोजन
मुरादनगर। मानव सेवा समिति बस स्टैण्ड मुरादनगर द्वारा ब्रिजविहार, गंगाविहार, कृष्णा कॉलोनी,गांधी कॉलोनी, सहविस्बा, त्रिमूर्ति विहार, ब्रहमपुरी, पूर्णज्ञानञ्जली कॉलेज, अम्बेडकर द्वार डिफेन्स कॉलोनी, कोरी गड्ढा, ममता वाली गली व जीतपुर कॉलोनी में निवास कर रहे गरीब व मजदूर व्यक्तियों को तैयार भोजन उपलब्ध करा कर रहे है। देवेंद्र पाल ने बताया कि वितरित भोजन वितरण करने में एन डी आर एफ की टीम के सदस्यों ने शारीरिक योगदान किया। समिति का प्रयास है कि शहर में कोई भी गरीब व मजदूर व्यक्ति भूखा न रह पाए। सोनू त्यागी पूर्व पार्षद,देवेंद्र पायल, दिनेश जाटव पार्षद, गजेन्द्र चौधरी, विनय शर्मा,रोबिन जैन, राधेश्याम त्यागी, हिमांशु, गोलू आदि मुख्य रहे।
Comments
Post a Comment