मुरादनगर की फिर हुई सराहना कैबिनेट मंत्री बने संरक्षक

मुरादनगर की फिर हुई सराहना कैबिनेट मंत्री बने संरक्षक



मुरादनगर। शहर की सामाजिक संस्था प्रयास एक पहल को दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए प्रयास एक पहल का संरक्षक बन क्षेत्र के लोगों की समस्याएं तथा तालाबंदी के दौरान जरूरतमंद लोगों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जाए। यह निर्देश देखते हुए ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि यह संस्था लंबे समय से आर्थिक कमजोर बीमार व अन्य सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए इस काल में लोगों की सेवा करना प्रशंसनीय है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने बताया कि प्रयास एक पहल संस्था लॉक डाउन के समय ही नहीं काफी समय से जरूरतमंद लोगों की हर तरह से मदद करती आ रही है। 


प्रजापति ने बताया कि हमारी संस्था मात्र लोगों के कल्याण जरूरतमंद की आवश्यकता पूरी करने मानव मात्र के हर दुख दर्द को दूर करने का प्रयास करती है और आगे भी हमारा प्रयास जारी रहेगा कि जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता की वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने बताया कि हमारी संस्था काफी दिनों से लोगों की निस्वार्थ निशुल्क सेवा कर रही है। अभी तक सभी जरूरतमंद लोगों के पास संस्था के कार्यकर्ता नहीं पहुंच पा रहे थे। ठाकुर रघुराज सिंह द्वारा संरक्षक का दायित्व निभाने की जिम्मेदारी ली है। आशा है कि भविष्य में जरूरतमंद निराश न रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित