मुरादनगर की संस्था को राजस्थान से मिला सम्मान
मुरादनगर की संस्था को राजस्थान से मिला सम्मान
मुरादनगर। दिव्यांगों की सेवा में जुटी नगर की जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष दिव्यांग मित्र एम एस चिश्ती को सेवा योद्धा सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। दिव्यांग मित्र एम एस चिश्ती ने बताया कि अर्पण संस्थान जयपुर राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र गौड द्वारा कोरोना महामारी के समय समिति द्वारा की गई सेवा को मानवता की नई मिसाल बताया है। सम्मान पत्र में कहा गया है कि समिति के सदस्यों ने महामारी के समय योद्धा कि तरह सेवा कर्म किए हैं जिसके लिए हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। समिति को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र से सम्मानित करते हैं। इसकी सूचना मिलते ही संस्था कार्यकारिणी एवं दिव्यांग जनों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकारिणी व दिव्यांगजनो अर्पण संस्थान व प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र गौड़ का आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment