नगरपालिका भेद भाव से कर रही है कार्य - महताब पठान

नगरपालिका भेद भाव से कर रही है कार्य - महताब पठान



मुरादनगर। आपातकाल में भी नगर पालिका परिषद मुरादनगर कार्यों में भेदभाव कर रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महताब पठान ने इस बारे में उच्चाधिकारियों को पत्र लिख आरोप लगाया है कि नगर पालिका नगर की मलिन बस्तियों, ईदगाह कॉलोनी आंशिक सहबिस्वा बस्ती तथा ईदगाह रोड से संबंधित अन्य गलियों में सैनिटाइजेशन का कार्य नहीं कराया जा रहा जबकि नगर की पाश कालोनियों में कई बार सैनिटाइजेशन का कार्य हो चुका है। 


उन्होंने जानकारी दी है कि कोरोना जैसी महामारी के दौरान सफाई शारीरिक दूरी सैनिटाइजेशन के निर्देश शासन से है कोरोना के चलते हुए 2 महीने का समय होने जा रहा है। इस दौरान इन कालोनियों में मात्र एक बार ही सैनिटाइजेशन कराया गया। इसके विपरीत पाश कालोनियों में रोज सैनिटाइजेशन मशीन कार्य कर रही हैं। 


कांग्रेसी नेता ने कहा है कि अभी इस बीमारी की रोकथाम सिर्फ सावधानी सफाई ही है लेकिन नगर की मलिन बस्तियों की ओर नगर पालिका ध्यान नहीं दे रही। नालों में पानी सड़ रहा है जिनमें रोगाणु पनप रहे हैं। सैनिटाइजेशन का कार्य भी सबसे ज्यादा मलिन बस्तियों में कराया जाना चाहिए लेकिन यहां नगरपालिका ऐसी बस्तियों की अनदेखी कर रही है। शिक्षित लोग बहुत से बचाव कर लेते हैं। ऐसी कालोनियों में अधिकांश निवास करने वाले इतने शिक्षित नहीं है। ऐसे में ऐसी जगह पर सफाई सैनिटाइजेशन जैसी रोग की रोकथाम में मदद करने वाले कार्य कराने भेदभाव हो रहा है। 


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित