पुलिस का अमानवीय चेहरा आया सामने, नगरपालिका परिषद के कर्मचारी पर बरसाईं ताबड़तोड़ लाठी

पुलिस का अमानवीय चेहरा आया सामने, नगरपालिका परिषद के कर्मचारी पर बरसाईं ताबड़तोड़ लाठी

 

पीड़ित के दोनों हाथ हुए फ्रैक्चर, शरीर में आईं गम्भीर चोटें

 


 

पीड़ित शाहरूख, कर्मचारी नगरपालिका परिषद मुरादनगर

 

मुरादनगर। नगर पालिका परिषद मुरादनगर कर्मचारी अपनी ड्यूटी टाइम में लन्च के दौरान अपने घर जा रहा था। रास्ते में चुंगी नम्बर तीन पर चेकिंग अभियान के दौरान दिनेश कुमार शर्मा ने नगर पालिका कर्मचारी को रोका। कर्मचारी ने अपना परिचय पत्र दिखाया और अपना नाम शाहरुख बताते हुए कहा कि मैं नगर पालिका परिषद मुरादनगर में पम्प ऑपरेट के पद पर कार्यरत हूँ। मैं घर पर खाना खाने जा रहा हूं। उसकी यह बात प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने नहीं मानी तो उसने नगर पालिका परिषद मुरादनगर की अधिशासी अधिकारी को फोन पर बात करानी चाही लेकिन किसी कारणवश फोन पर सम्पर्क नहीं हो सका।

उसके बाद आला अधिकारी की मौजूदगी में चौकी प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने शारुख पर ताबड़तोड़ लाठी बरसाई जिसमें शारुख के दोनों हाथ फेक्चर हो गए और शरीर में गम्भीर चोटे आयी है।

 


 

इस जानकारी के मिलने पर सभी नगर पालिका परिषद मुरादनगर कर्मचारियों ने मिलकर हड़ताल की और मुरादनगर की वाटर सप्लाई 24 घंटे के लिए बंद कर दी। जिससे क्षेत्रवासियों को पानी न आने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकारियों के आश्वाशन मिलने पर उन्होंने हड़ताल बन्द की और सभी कर्मचारियों ने मिलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

 


 

मुरादनगर नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान

 

नगर पालिका परिषद मुरादनगर की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान ने संवाददाता के पूछने पर बताया कि पुलिस द्वारा किया गया यह कार्य बहुत ही निंदनीय है। पीड़ित के बार बार बताए जाने पर भी पुलिस ने उस को बुरी तरह पीटा है।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित