उद्योग व्यापार मंडल ने वीडियो कांफ्रेंस कर की बैठक, व्यापारी समस्याओं के समाधान के विषय पर की गई चर्चा

उद्योग व्यापार मंडल ने वीडियो कांफ्रेंस कर की बैठक, व्यापारी समस्याओं के समाधान के विषय पर की गई चर्चा

 


 

मुरादनगर। उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर की  शुक्रवार को विडियो कॉन्फ्रेंस पर हुई बैठक में उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर के अध्यक्ष पंकज गर्ग ने कहा कि उद्योग व्यापार मंडल का गठन 1974 में लाला विशम्भर दयाल अग्रवाल जी द्वारा काशी में किया। उसकी इकाईयां पूरे देश प्रदेश के साथ ही मुरादनगर में भी लम्बे समय से चली आ रही है। उद्योग व्यापार मंडल लगातार व्यापारी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहा है और रहेगा। इस महामारी के दौर में भी उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर ने लगातार पुलिस प्रशासन का सहयोग किया और कोरोना योद्धा का सम्मान किया व निरंतर जरूरत मन्दों को राशन व तैयार भोजन वितरण पुलिस प्रशासन के माध्यम से जरुरत मंदों तक पहुंचने के साथ ही लोक लाॅक डाउन का पालन किया। हमारे सभी साथी इस महामारी के बीच भी जन सेवा में जुटे हुए हैं यह हमारे  लिए गर्व की बात है। 

हमारे प्रान्तीय वरिष्ठ महामंत्री लोकेश कुमार अग्रवाल ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, गृह मंत्री व  माननीय वित्त मंत्री को पत्र लिखकर व्यापारी समस्याओं से अवगत कराया और सरकार द्वारा व्यापार मंडल के सुझाव पर आनलाईन बिक्री का फैसला वापस लिया गया। हमारे सभी सम्मानित व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के लाक डाउन के हर आदेश को माना और सहयोग किया है जिलाधिकारी द्वारा पूरे जनपद के लिए आवश्यक खाद्य-पदार्थों की आपूर्ति का समय निर्धारित किया हुआ है। उसके बाद भी मुरादनगर के व्यापारियों ने केवल चार घंटे बाजार खोलकर आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करके सरकार पुलिस प्रशासन का इस महामारी को रोकने में सहयोग किया विडियो कॉन्फ्रेंस में अजय वर्मा, राकेश गोयल, सुनील गर्ग, अमित गुप्ता, मुकेश भटनागर, योगेन्द्र गुप्ता लिली, आदित्य सिंघल विश्रांत कौशिक, चेतन कोहली, निशांत गोयल, प्रभात गर्ग, राहुल मित्तल, संजय गुप्ता, मनोज सिंघल, योगेश वर्मा, आशुतोष गर्ग आदि व्यापारी प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

 

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित