जनता को गुमराह कर रही है भाजपा : श्याम सिंह भाटी

जनता को गुमराह कर रही है भाजपा : श्याम सिंह भाटी



ग्रेटर नोएडा। एक तरफ जहां कोरोना जैसी महामारी से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो रही है और महामारी का कहर देश में तेजी से बढ़ रहा है। वहीं भाजपा सरकार पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में लगातार वृद्धि कर जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है तथा देश के अस्थिर हालात में भाजपा के नेता घर घर जाकर सरकार की उपलब्धि गिना कर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। यह कहना है समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता श्याम सिंह भाटी एडवोकेट का। उन्होंने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल सरकार बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते देश के हालात बिगड़े हुए है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के आगे सरकार ने घुटने टेक दिए हैं। देश की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चरमरा चुकी है। लेकिन भाजपा के सांसद विधायक और कार्यकर्ता जनता को मुद्दे से भटकाने के लिये सरकार की फर्जी उपलब्धियों का गुणगान कर रहे हैं। भाजपा के जनप्रतिनिधि एवं सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर बैठे लोग ऐसे हालतों में जनता की बुनियादी समस्याओं को नजरंदाज करना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।


 


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित