कोरोना बचाव के लिए उत्थान एक नई पहेली ने लोगों को कराएं मास्क व होम्योपैथी की दवाई उपलब्ध

कोरोना बचाव के लिए उत्थान एक नई पहेली ने लोगों को कराएं मास्क व होम्योपैथी की दवाई उपलब्ध



मुरादनगर। कोरोना बचाव की जानकारी के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री श्रम एवं सेवायोजन के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह के निर्देश पर यहां विद्युत विभाग की कालोनियों में लोगों को उत्थान एक नई पहल के तत्वाधान में मास्क तथा होम्योपैथी की दवा उपलब्ध कराई गई। 


इस बारे में उत्थान एक नई पहल के अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने बताया कि कार्यक्रम में डॉक्टर जयिता चौधरी ने लोगों को कोरोना रोधक होम्योपैथिक दवा व मास्क उपलब्ध कराते हुए कहा कि फिलहाल इस रोग से बचाव के लिए सावधानी ही सबसे प्रमुख है। 


 कार्यक्रम में शामली के विद्युत उपखंड अधिकारी गुरुदीन प्रजापति का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने भी विभाग के ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों तक मास्क तथा आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। संस्था के अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने बताया कि संस्था लॉक डाउन के दौरान अभी तक लोगों की मदद करते आ रही है और भविष्य में भी लोगों की समस्याएं दूर करते रहें यह प्रयास है। 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित