महिला स्वयं सहायता समूह गठित 

महिला स्वयं सहायता समूह गठित 



मुरादनगर। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री श्रम एवं सेवायोजन के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह के संरक्षण में उत्थान एक नई पहल के तत्वाधान में महिला स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया है। संस्था के अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने इस बारे में विस्तार से बताया कि संस्था महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा उन्हें व उनके परिवारों को मुख्यधारा में शामिल करने के लिए उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार समूह से जुड़ी महिलाओं के बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करा उनकी सहायता के लिए सुधार जागरूक कार्यक्रम का आयोजन तथा उन्हें तकनीकी ज्ञान देना भी संस्था का उद्देश्य है। 


उन्होंने बताया कि सहायता समूहों को समय की आवश्यकता देखते हुए मास्क बनाना, डिटर्जेंट पाउडर, अचार व अन्य गृह उपयोगी वस्तुएं बनाने तथा उनके वितरण के बारे में समूह की सदस्यों को विस्तार से जानकारी दी जा रही है, जिससे वह आर्थिक रूप से मजबूत हो अपने परिवार के पालन में सहयोगी बन सके। मनोज प्रजापति ने बताया कि अभी लघु समूह बनाकर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद आवश्यकता के अनुसार समूहों का विस्तार किया जाएगा। 


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित