विवाहिता रहस्यमय तरह से लापता
विवाहिता रहस्यमय तरह से लापता
लापता महिला की फाइल फोटो
मुरादनगर। विवाहिता 2 वर्ष के मासूम बच्चे सहित रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई। दोनों को लापता हुए 2 महीने हो चुके हैं लेकिन पुलिस ने उनकी तलाश तो दूर गुमशुदगी तक दर्ज नहीं करी है। पुरानी गुड़ मंडी निवासी मयंक त्यागी की पत्नी मोना 23 वर्ष पुत्र आरव 2 वर्ष अप्रैल माह में घर से संदिग्ध हालातों में गायब हो गए। इस बारे में स्थानीय पुलिस को उसी समय इस बारे में सूचना दे दी गई थी। वह भी संभावित स्थानों पर उनकी तलाश कर रहा था लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस कोई कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं है। पहले पीड़ित को लॉक डाउन के बहाने टरकाया गया। वह लगातार थाने चौकी के चक्कर काट रहा है। मयंक त्यागी ने बताया कि अब उससे थाने में दोबारा से लिखित शिकायत मांगी गई है। उसने प्रार्थना पत्र देते हुए उनके साथ अनिष्ट की भी आशंका जताई है।
Comments
Post a Comment