भारत पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारियों ने गैस एजेंसी का किया निरीक्षण
भारत पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारियों ने गैस एजेंसी का किया निरीक्षण
मुरादनगर। भारत पेट्रोलियम कंपनी के टेरिटी मैनेजर अजय कुमार मिश्रा, कमर्शियल मैनेजर दीपक कुमार अग्रवाल, एरिया सेल्स मैनेजर अर्चना माहोर ने भारत गैस के डिस्ट्रीब्यूटर जिंदल गैस एजेंसी पर निरीक्षण किया। एजेंसी का कार्य संतोषजनक पाया गया। अधिकारियों ने कहा कि आज के वातावरण में जो बदलाव हो रहा है उसका पूरी तरह पालन किया जाए। उपभोक्ताओं को जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उपभोक्ता की अच्छी सेवा के लिए हमें क्या-क्या करना है उसका विस्तार से चर्चा हुई व शोरूम के 15 किलो वाट का सोलर पैनल का उद्घाटन किया।
संचालन विनोद कुमार जिंदल ने कहा हम अपने उपभोक्ताओं के हितों के प्रति जागरूक हैं तथा कार्यालय गैस सप्लाई कर्मचारियों को भी इस बारे में जानकारी दी जा रही है। इस मौके पर समस्त कर्मचारी हिमांशु जिंदल, शिवम जिंदल उपस्थित आदि रहे।
Comments
Post a Comment