दिनदहाड़े दबंगों ने घर में घुसकर युवक को मारी गोली

दिनदहाड़े दबंगों ने घर में घुसकर युवक को मारी गोली


 


मुरादनगर। एक व्यक्ति को दिन निकलते ही गोली मार देने की घटना से इलाका दहल उठा। गोली की आवाज से लोगों में सनसनी फैल गई। दिनदहाड़े गोलीकांड की खबर से पुलिस में भी हड़कंप मच गयाा। गोली लगने से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। आर्य नगर कॉलोनी में सुबह अफजल 35 वर्ष पुत्र रफीक को गोली मार दी गई। गोली की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग की आवाज सुन लोग उसकी ओर दौड़े। मौके पर घायल अवस्था में अफजल पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि अफजल शराब पीने का आदी है। गुरुवार को रास्ते चलते एक बाइक सवार से उसका विवाद हो गया था। उनका विवाद शांत कराने के लिए बीच में तालिब पुत्र सगीर निवासी आर्य नगर पहुंच गया था। उसी दौरान अफजल ने तालिब के साथ भी मारपीट कर दी थी। उसी का बदला लेने के लिए तालिब अपने भाई बाबर के साथ अफजल के घर जा धमका और उसको गोली मार दी। 


इस मामले में पीड़ित के पिता रफीक ने दोनों भाइयों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर फरार आरोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित