दो पक्षों में खूनी संघर्ष कई घायल

दो पक्षों में खूनी संघर्ष कई घायल


 


मुरादनगर। मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जमकर लाठी-डंडे सरिए हॉकी चले जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आई हैं। थाना क्षेत्र के गांव मिलक रावली में पंकज पुत्र शैलेंद्र अपने घर के आंगन में नहा रहा था। नहाते समय पानी रास्ते पर जाते गांव के एक युवक पर गिर गया जिस पर दोनों में विवाद हो गया। लोगों ने उस समय दोनों को समझा कर उनके घर भेज दिया। कुछ देर बाद ही दूसरे पक्ष ने पंकज के घर पर हमला बोल घर में मौजूद सभी सदस्यों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपी हाथों में लाठी डंडे हॉकी आदि लिए हुए थे। अचानक हुए इस हमले से वह बचाव भी नहीं कर पाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित