हिंदू युवा वाहिनी ने किया वृक्षारोपण
हिंदू युवा वाहिनी ने किया वृक्षारोपण
मुरादनगर। हिंदू युवा वाहिनी के बरेली के मंडल प्रभारी विवेक सिंह वन महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में आगमन हुआ। उन्होंने वन महोत्सव में वृक्षारोपण किया और संबोधन करते हुए कहा की योगी आदित्यनाथ के द्वारा पिछले साल 22 करोड़ वृक्षों का रोपण कराया गया था। इस साल यह 25 करोड़ का लक्ष्य है जिसकी शुरुआत हम आज 11 सौ पौधे लगाकर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे हमारे लिए बहुत जरूरी हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कुछ ना कुछ पौधे लगाने चाहिए।
उनके साथ पूर्व प्रभारी मुरादनगर राजेंद्र चौधरी, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल,पूर्व संयोजक हरीश कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष विकास त्यागी, पूर्व संगठन मंत्री योगेंद्र चौधरी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment