जनसंख्या फाउंडेशन की कार्यकारिणी गठित

जनसंख्या फाउंडेशन की कार्यकारिणी गठित



मुरादनगर। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की कार्यकारिणी का गठन विधानसभा मुरादनगर में जिलाअध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा व राष्ट्रीय सह संयोजक देवेंद्र चौधरी के द्वारा जितेंद्र शर्मा के आवास पर जिला कार्यकारिणी गठन के संबंध में आवश्यक बैठक की। जिसमें मोहित त्यागी को विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मोहित त्यागी विधानसभा अध्यक्ष होंगे। यहां तय हुआ कि रवि चौधरी को युवा मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष गणेश शर्मा को जिला कार्यकारिणी में रखना तय हुआ।


जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने कहा कि जल्द से जल्द जिला कार्यकारिणी बना दी जाएगी। उन्होंने राष्ट्रहित में इस संगठन द्वारा किए गए कार्य को भी बताया और कहा यह संगठन देश हित के लिए जो कार्य कर रहा है उसे बढ़ाने में और मजबूती देंगे और सरकार से जल्द से जल्द जनसंख्या कानून बनाने की मांग की। राष्ट्रीय सह संयोजक देवेंद्र चौधरी ने भी सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला संरक्षक जितेंद्र शर्मा, मोहित त्यागी, शालिनी शर्मा, गणेश शर्मा, संगीता पांडे, रोहित शर्मा, रवि चौधरी, गुरु दत्त शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।


 


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित