मुरादनगर गौरव गर्ग ज़िला प्रभारी-नमामि गंगे, गाजियाबाद का जोरदार स्वागत किया गया  

मुरादनगर गौरव गर्ग ज़िला प्रभारी-नमामि गंगे, गाजियाबाद का जोरदार स्वागत किया गया  



मुरादनगर। जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नमामि गंगे के नवनियुक्त जिला प्रभारी गौरव गर्ग को मुरादनगर आगमन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष, नितिन गोयल के कार्यालय पर पुष्प माला एवं शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। 


गर्ग ने कहा कि गंगा नदी न सिर्फ भारत की सबसे प्राचीन और पवित्र नदियों में से एक है बल्कि सदियों से हमारी पालनहार भी रहीं है। उन्होने आगे कहा कि गंगा के जल को साफ, स्वच्छ् व् निर्मल बनाये रखने के लिए जल शक्ति मन्त्रालय द्वारा चलाया गया नमामि गंगे अभियान एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम है। जिसे सफल बनाने के लिए वे अधिक से अधिक जनसंपर्क कर लोगों को जागरूक करने का भरसक प्रयास कर रहे हैं।


उन्हें जल संरक्षण समिति के कार्यों के बारे से भी अवगत कराया गया जिनकी उन्होंने प्रशंसा की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल, मंडल महामंत्री अम्बरीश् अलंकार, मंडल कोषाध्यक्ष दीपक गोयल, नमन अरोरा, अखिल भारतीय महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, महामंत्री अजय कंसल, युवा जल संरक्षण समिति के अध्यक्ष दीपक गुप्ता, कोषाध्यक्ष अभिषेक अरोरा एवं नगर उपाध्यक्ष मोहित शर्मा आदि उपस्थित रहे।


 


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित