पालिका अध्यक्ष विकास तेवतिया ने पौधारोपण किया 

पालिका अध्यक्ष विकास तेवतिया ने पौधारोपण किया 



मुरादनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा चलाए गए 25 करोड़ पौधारोपण कार्यक्रम के तहत आज मुरादनगर नगर पालिका के चेयरमैन और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी विकास तेवतिया ने मुरादनगर नगरपालिका में वृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान को गति प्रदान की। आज नगर पालिका के वार्ड 1 में वृक्षारोपण अभियान के तहत चौधरी विकास तेवतिया ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पौधारोपण किया। इस अवसर पर चौधरी विकास तेवतिया ने बताया कि वृक्ष रहने से ही पर्यावरण स्वच्छ रह सकता है। बारिश अधिक होती है। उन्होंने सभी लोगों को त्योहार, बच्चों के जन्म दिन, विवाह समारोह के अवसर पर पांच-पांच पेड़ लगाने का अनुरोध किया है। इससे परिवार में एक अलग खुशी रहेगी। उन्होंने बताया कि पेड़ लगायें और उनकी देखभाल भी करें। यह प्रवृत्ति बहुत जरूरी है। वृक्षों के बिना मानव जीवन कल्पना मात्र है। पौधे ग्लोबल वार्मिंग को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अतः हम सभी को इसके प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है।


पौधारोपण अभियान में मुख्य रूप से नगर पालिका वार्ड 1 के सभासद राकेश गोयल नारद,अनीस अहमद, समाजसेवी विवेक प्रकाश गर्ग, भाजपा पूर्व अध्यक्ष अक्षय सिंघल, ज्ञानेंद्र सिंघल, जिला अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल अमरीश गोयल, अनिल गोयल, वेद प्रकाश गोयल, सुभाष अग्रवाल टोडरमल,सतीश जिंदल, डॉ अनीता, गौरव, मोहित त्यागी आदि लोगों के साथ नगरपालिका के अनिल कुमार, राजकुमार, विनोद, आशीष, बिट्टू आदि स्टाफ मौजूद रहा।


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित